फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Programme organised For Temple Contruction At Another Place

Kathua News: एक्सप्रेस-वे की जद में आए मंदिर का दूसरे स्थान पर निर्माण के लिए भूमि पूजन

विज्ञापन
Programme organised For Temple Contruction At Another Place
धलोटी मोड़ में मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करते मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर धलोटी मोड़ पर स्थित मंदिर के एक्सप्रेस-वे के निर्माण की जद में आने के बाद से संत समाज और प्रशासन के बीच चल रही जद्दोजहद शनिवार को खत्म हो गई। शनिवार को हाईवे के नजदीक नए मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया इसमें पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल हुए।
बता दें कि स्थानीय लोग व संत समाज लगातार मांग कर रहा था कि मंदिर का विधिवत ढंग से दूसरे स्थान पर निर्माण किया जाए। साधु सुरक्षणि समिति जम्मू-कश्मीर की ओर से मुहिम भी चलाई गई कि नए मंदिर का निर्माण एक्सप्रेस-वे का काम कर रही कंपनियों द्वारा करवाया जाए। इसका संज्ञान लेते हुए हाईवे अथॉरिटी की ओर से दूसरी जगह पर मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया था। शनिवार को मंत्र उच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

संत समाज और स्थानीय लोगों के अलावा हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय दानकर्ता की भूमि पर इस मंदिर का निर्माण होगा और यहां एक हाल बनाया जाएगा जिसकी घोषणा मंत्री डॉ. जितेंद्र ने की। महंत राजेश गिरि ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक राजीव जसरोटिया, महंत मोहन गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed