फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Programme Organised at Kathua Degree College

Kathua News: प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी कॉलेज स्टाफ और साथियों से हुए रूबरू

विज्ञापन
Programme Organised at Kathua Degree College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज की ओर से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ-साथ कॉलेज में उपस्थित विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नए बैच के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए परिसर में अनुशासन और समय की पाबंदी बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि विद्यार्थियों को अपने समग्र कौशल को निखारने के लिए कॉलेज में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि कैसे मेधावी छात्र परिषद के सदस्य बन सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डीन छात्र कल्याण और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. शिवानी कोतवाल के औपचारिक स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने डीन छात्र कल्याण की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला और छात्रों को विभिन्न विभागों के डीन से भी परिचित कराया। स्टाफ सचिव और उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. यशपाल शर्मा ने छात्रों को एनसीसी, एनएसएस, खेल, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा और समयसारिणी के नियंत्रक डॉ. आर.के. मन्हास ने एफवाईआईपी और कार्यक्रम के विभिन्न चरणों का विस्तृत विवरण दिया। इस मौके पर प्रो. पंडिता ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed