फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem,waether,bilawer news

बिलावर में जनजीवन प्रभावित, कई इलाके कटे, बिजली बंद रही

विज्ञापन
problem,waether,bilawer news
बिलावर। उपमंडल में सोमवार सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। धार डुगनू गांव में भूस्खलन से एक घर ध्वस्त हो गया। बग्गन अप्पर ए पंचायत में चार कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है। लोहाई मल्हार में राजकीय मिडिल स्कूल मियाड के पास भूस्खलन से भवन पर खतरा मंडरा रहा है। बिलावार कस्बे में दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। चेऊ मलाड़ और धार डुगनू में बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग के अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि ज्यादातर इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है। अन्य जगह टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

लिंक मार्गों पर भूस्खलन के साथ फिसलन बढ़ने से कई गांवों का संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कटा रहा। मल्हार सड़क पर 300 मीटर हिस्सा बहने से यातायात ठप हो गया है।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि फिंतर भड्डू, गढ़ अप्पर गढ़, धर्मकोट, बिलावर सुकराला की सड़कों पर सोमवार शाम को यातायात बहाल कर दिया गया। नाज नाले में जलस्तर बढ़ने से गुप्त गंगा गुरु नाल पंपिंग स्टेशन और गंगा मैया मंदिर की सीढ़ियों को नुकसान पहुंचा है। दो नालों के बीच में बसे बैरल गांव के लोगों का सड़क संपर्क कटा रहा। तहसीलदार पंकज शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम तक बिलावर की बग्गन अप्पर ए पंचायत, धार डूगनू लोअर पंचायत के इलाकों में छह घरों को क्षति पहुंचने की सूचना मिली है, जिसमें से तीन घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को पड़ोसियों के घरों में शरण दी गई है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। जल्द रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रामकोट में भी कई मकान गिरे, सड़कें अवरुद्ध
रामकोट। कस्बे में जगह भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। छल्लां से चिन्जी तक सड़क भी बंद है। आमुआला पंचायत में भी सड़कों पर कई जगह भूस्खलन होने से सड़कों पर मलबा आ गया है। पंचायत आमुआला में बीडीसी अध्यक्ष अभय खजुरिया के घर के पास हुए भूस्खलन के कारण पहाड़ी का मलबा घर के अंदर तक पहुंच गया, उनको घर छोड़ सुरक्षित जगह पर ठहराया गया है। किल्थर से आमुआला और रामकोट सड़क पर भी यातायात ठप है। सरपंच आमुआला ने बताया कि कृष्ण चंद के घर की तरफ किल्थर से आमुआला की सड़क पर सुरक्षा दीवार गिर जाने से परिवार दहशत में है। पंचायत रजवालता में रूप चंद पुत्र लच्छो का शेड गिरने से उसमें दो बकरियां मर गईं। कछिड़ पंचायत में करण सिंह की रसोई ढह गई हे। ओंकार सिंह का मकान भी मलबे की चपेट में आ गया। नगरोटा से बनियाड़ी और हरियाली से भबे तक और प्लाही से कछिड़ तक सड़क बंद है। गुड़ा कल्याल पंचायत में कालिदास की 2 कनाल जमीन बाढ़ से बह गई है। विश्नो देवी पत्नी मस्तराम, जगन्नाथ, सेवाराम और ओमप्रकाश के मकान गिरने से भारी नुकसान हुआ है। उच्चापिंड पंचायत का भी संपर्क कट गया है। यहां राज का मकान गिर गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed