फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem,street light,kathua news

बसोहली में स्ट्रीट लाइटें खराब, ठीक करना भूली नगर कमेटी

विज्ञापन
problem,street light,kathua news
बसोहली। नगर कमेटी की हद में आती गलियों और सड़कों किनारे लगाई कई स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया जा रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय से सटी सड़क पर हाई मास्ट लाइट दो साल से खराब पड़ी है। विद्यालय के पास ही स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। देर शाम लोग यहां से महादेरा मंदिर और उसके आगे तक सैर करने के लिए जाते हैं, लेकिन अंधेरा होने के कारण मुश्किल होती है। रात को सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों के काटने का भी डर बना रहता है। बावजूद इसके नगर कमेटी इस पर गंभीर नहीं है। स्थानीय निवासी अशोक कपूर, अमित कपूर और अन्य लोगों ने बताया कि इस बारे में नगर कमेटी के अध्यक्ष और ईओ को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने नगर कमेटी से समस्या दूर करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

-----
वार्ड पार्षद जिन खराब स्ट्रीट लाइटों की जानकारी कमेटी को देते हैं, उन्हें ठीक कर दिया जाता है। हाई मास्ट लाइट को ठीक करने के लिए मैकेनिक नहीं है। अन्य स्थानों पर जो स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, उनके बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी है, अगर कोई बताता है तो उन्हें भी ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पीआर सांगड़ा, ईओ नगर कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed