{"_id":"629fc08db6da8900cb61fbd9","slug":"problem-electercity-kathua-news-jmu2614564158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरानगर में कड़ी इलाके में बिजली-पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरानगर में कड़ी इलाके में बिजली-पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। उपमंडल के कंडी इलाके में अघोषित बिजली कटौती से पानी का संकट भी गहराने लगा है। हीरानगर के करीब एक दर्जन गांवों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। बनेड़ा, तम्याल, स्तूरा, रसाना, पट्टा, चंदवां, परख्वाल आदि गांवों में कई दिनों से नलों में नियमित पानी नहीं मिल रहा है। इससे लोगों में बिजली और जलशक्ति विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती की वजह से गर्मी तो परेशान कर ही रही है, पीने के लिए पानी भी नहीं मिल रहा है।
राजेश कुमार ने कहा कि कंडी इलाके में पीने के पानी की व्यवस्था पहले ही न के बराबर है, लेकिन हफ्ते में एक दो बार जो पानी की सप्लाई होती थी, अघोषित बिजली कटौती से वह भी बंद हो गई है। सुदर्शन कुमार ने कहा कि जब से बिजली कटौती शुरू हुई है तब से ही गांव में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करते हैं तो उनका कहना होता है कि बिजली ही नहीं मिलेगी तो पानी कहां से देंगे। बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों से बात करते हैं तो उनका कहना है कि समस्या पीछे से आ रही है। लोगोें का कहना है कि समय पर बिजली और पानी का बिल भरने के बावजूद उन्हें ये बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से बिजली और पानी की व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।