फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem corona virous

कठुआ में तीन और संक्रमित, अब तक 36 मरीज

विज्ञापन
problem corona virous
रामकोट के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुक - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। मंगलवार को तीन नए मामले जिले में रिपोर्ट हुए हैं। ताजा सामने आए मामलों में दो संक्रमित व्यक्ति बिलावर और एक कठुआ से है। बिलावर से सामने आया एक संक्रमित व्यक्ति दिल्ली तो दूसरा हिमाचल से लौटा है।
विज्ञापन

कठुआ से सामने आया पॉजिटिव व्यक्ति मढ़ीन का रहने वाला है, जिसे पहले ही नगरी के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव आए व्यक्तियों को संस्थानिक आइसोलेशन में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

-------------------------------------------------------
पलाही में सुरक्षा प्रबंध कड़े, किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं
बसोहली। पलाही के क्वारंटीन सेंटरों में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। केवल आवश्यक सेवाएं देने वाले विभागों के अधिकारियों और कर्मियों के पास देखकर ही उन्हें आने-जाने की अनुमति दी जा रही है। पठियारा-पलाही की और जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने कंटीले तार बिछाए हैं और कडे़ सुरक्षा प्रबंध कर पुलिस पहरा दे रही है। पलाही के नायब सरपंच नरेश सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आने वाली दुकानें भी बंद पड़ी है, जिन्हें खोलने की परमिशन नहीं दी जा रही। पलाही पंचायत में जयादातर किसान हैं, जिन्हें कृषि विभाग की ओर से बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि पलाही इलाके में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए लोग सामाजिक दूरी की ध्यान नहीं रख रहे हैं, जिसे सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------------
जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आज से सक्रिय होंगे क्वारंटीन केंद्र
संस्थान प्रमुखों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश
कठुआ। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिला उपायुक्त के निर्देश के बाद सभी सरकारी हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल और मिडिल स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे बुधवार से अपने-अपने स्कूलों को क्वारंटीन सेंटरों के रूप में एक्टिवेट कर दें। इनमें नियुक्त स्टाफ को रोटेशन के अनुसार लगाए जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही संस्थान प्रमुखों को संबंधित केंद्रों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही शौचालय, पेयजल और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

-------------------------------------------------------
रामकोट में क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके 68 लोग घर भेजे
रामकोट। तहसील के निजी स्कूल हमदाना में स्थापित क्वारंटीन सेंटर से मंगलवार को 68 लोगों को 14 दिन क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद घर भेज दिया। नोडल अधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि चार मई को 68 लोगों को स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इससे पहले 12 लोग यहां क्वारंटीन किए जा चुके थे। मंगलवार को एडीसी संदेश शर्मा ने सरकार की तरफ से गाड़ियां भेजकर क्वारंटीन किए लोगों को घर भेजा। इन लोगों को जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed