{"_id":"5ec4288b8ebc3e902f36d482","slug":"problem-corona-virous-kathua-news-jmu210285723","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावर में दो और संक्रमित, उपजिले में अब तक नौ लोग कारोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलावर में दो और संक्रमित, उपजिले में अब तक नौ लोग कारोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सील किया गया बसोहली के पलाही का इलाका।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपजिले में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से बिलावर में संक्रमितों की संख्या नौ पहुंच गई है। फिंतर गांव के कॉन्वेंट स्कूल में स्थापित क्वारंटीन सेंटर में एक मामला आने के बाद यहां अब तक आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सरकारी डिग्री कॉलेज में स्थापित क्वारंटीन सेंटर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। कॉलेज से जो संक्रमित व्यक्ति सामने आया है, सोमवार को उसे क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उसके घर धारडूगनु भेज दिया था, लेकिन मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद वह पॉजिटिव पाया गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस और पुलिस बल को धारडुगनु गांव भेजा गया, जहां से संक्रमित व्यक्ति को इलाज के लिए कोविड अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति अपने घर पहुंचकर अलग कमरे में रह रहा था। पुलिस ने उसके घरवालों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
इससे पहले जो सात मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, उनका इलाज कोविड अस्पताल जम्मू में चल रहा है। मंगलवार को दो संक्रमितों को इलाज के लिए भी जम्मू भेज दिया। जीडीसीई बिलावर में मंगलवार तक 86 अन्य लोगों को क्वारंटीन किया गया है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वालों की वजह से आए दिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है।
कोट्स
सरकारी डिग्री कॉलेज बिलावर और कॉन्वेंट स्कूल के आसपास के इलाके को पिछले सप्ताह से हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि इन दोनों क्वारंटीन सेंटरों की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। शहीदी चौक से लेकर फिंतर चौक तक पूरा इलाका सील कर दिया गया है और इस इलाके में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
जोगिंदर सिंह चिब, थाना प्रभारी, बिलावर