फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Prayer meetings were held across the district

Kathua News: जिलेभर में हुईं प्रार्थना सभाएं, धूमधाम से मनाया क्रिसमस

Fri, 26 Dec 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 26 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Prayer meetings were held across the district
कठुआ। जिले में क्रिसमस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न चर्चाें में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इनमें ईसाई समुदाय के लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया बुधवार रात से ही जिले के विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। वीरवार को शहर के पारलीवंड स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। फादर जोशी मैथ्यू की देखरेख में आयोजित सभा में मौजूद बिरादरी के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म लेने की खुशी धार्मिक आस्था के साथ मनाई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। बिरादरी के सदस्य दानिश चीदा ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। उधर, बिलावर और हीरानगर कस्बे में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देवल गांव में स्थित चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों की सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो गई थी। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर केक काटा। बच्चे सांता क्लॉज की वेषभूषा में झूमते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed