फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   pradersan

बकाया वेतन की मांग के लिए किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
pradersan
कठुआ। बीते चार माह से वेतन न मिलने से परेशान स्वास्थ्य विभाग की फीमेल मल्टी परपज हेल्थ वर्करों ने आक्रोश जताया है। मंगलवार को जिले के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समक्ष जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंपलाइज फेडरेशन के बैनर तले फीमेल मल्टी परपज वर्करों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करते हुए बकाया वेतन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंपलाइज फेडरेशन के जिला प्रधान नीरज मलागर ने कहा कि चार माह से फीमेल मल्टी परपज के कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया है। जिस वजह से कर्मचारियों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द बकाया वेतन जारी नहीं किया गया तो मजबूरन धरना-प्रदर्शन को आगे बढ़ाना पड़ेगा। वहीं फीमेल मल्टी परपज हेल्थ वर्कर की शोभा देवी ने कहा कि 2211 हेड से मिलने वाले उनके वेतन के लिए उन्हें पहले भी धरना-प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा था। उस समय भी तत्कालीन उपराज्यपाल ने उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस बात को काफी समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया और अब चार माह से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय स्कूलों में दाखिले शुरू हैं, लेकिन बच्चों का प्रवेश करवाने के लिए आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घर चलाने के लिए भी हमारे पास पैसे नहीं बचे हैं। भारती शर्मा ने कहा कि एक तरह केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं का संरक्षण करने का दावा कर रही है। वहीं उनके विभाग में ही महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विभाग में कार्यरत मेल मल्टी परपज हेल्थ वर्करों को समय से वेतन देने के साथ चरणबद्ध पदोन्नति दी जा रही है, जबकि इसी पद पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन की भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द सरकार ने बकाया वेतन जारी नहीं किया तो उन्हें मजबूरन उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed