फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   pradersan

कचरे का सही इस्तेमाल जरूरी

विज्ञापन
pradersan
महानपुर। कस्बे के डिग्री कॉलेज में एनएसएस के शिविर में एनएसएस वालंटियर ने कचरे का सही इस्तेमाल पर जानकारी दी। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में सामुदायिक सेवा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत और प्रदूषित मुक्त समाज पर चर्चा की।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ईवीएस विभाग और डॉ. सपना देवी प्रोग्राम ऑफिसर एनएसएस, प्रोफेसर अरविंद कुमार, प्रोफेसर नितिका वर्मा के सहयोग से प्रधानाचार्य डॉ. आरके कौल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में एनएसएस वालंटियर ने बढ़ चढ़कर लिया। बताया कि प्लास्टिक बोतल, प्लास्टिक का सामान, कार बोर्ड, सूखे फूल, रंग, न्यूज पेपर कटिंग, इस्तेमाल किया ऊन आदि कचरे का सही इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि एनएसएस वालंटियर सामुदायिक सेवा को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि वेस्ट मैटेरियल को इस्तेमाल में लाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए बड़े पैमाने पर लोगों को जागरूक करना होगा। यह स्वच्छ और प्रदूषित मुक्त भारत के लिए कारगर सिद्ध हो सकता है। इस मौके पर प्रोफेसर बलविंदर सिंह, प्रोफेसर मनीषा देवी, प्रोफेसर रुपाली जसरोटिया, प्रोफेसर मोनिका देवी, प्रोफेसर पुरुषोत्तम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed