फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   pradersan

शिक्षा विभाग के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन

विज्ञापन
pradersan
बिलावर। उपमंडल की बग्गन अप्पर ए पंचायत के लोगों ने दूसरे दिन भी शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरपंच मक्खन जमोडिया के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण और स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी स्कूल परिसर में एकत्र हुए। जहां लोग धरने पर बैठ गए। सरपंच ने बताया कि कई सालों से हाई स्कूल दलेऊ की इमारत का काम अधर में लटका है। कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई दिनों से संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या जस की तस है। नतीजतन स्कूल में पढ़ाई करने वाले तकरीबन ढाई सौ विद्यार्थियों को धूप में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। सरपंच और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारे लगाए और जल्द इमारत की छत का निर्माण करने की मांग की। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक सरकार समस्या का समाधान नहीं करती, तब तक लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed