{"_id":"5745fa804f1c1bae70692253","slug":"power-and-water-crisis-in-the-dharmkot","type":"story","status":"publish","title_hn":" गांव धर्मकोट में बिजली-पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव धर्मकोट में बिजली-पानी का संकट
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Thu, 26 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील बिलावर के गांव धर्मकोट के लोग बिजली-पानी की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय स्तर पर विभागीय अधिकारी टस से मस नहीं हो रहे हैं। इससे गुस्साए ग्रामीण बुधवार को जिला सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
ग्रामीणों में शामिल अब्दुल रशीद, रोहिना अख्तर, शेर खान, जोगिंदर कुमार, जाकिर हुसैन ने बताया कि जब से गर्मी का मौसम शुरू हुआ है तब से ही बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। पानी की समस्या तो पहले भी थी। करीब चार महीने
विज्ञापन
पहले अधिकारियों ने भरोसा दिया था कि कुछ ही दिनों में समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। यहां तक कि गर्मी के मौसम में भी पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली के नाम पर लो वोल्टेज है।
विज्ञापन
रात के समय तो बल्ब जलते ही नहीं हैं। गर्मी के मौसम में बिजली और पानी दोनों की जरूरत सबसे अधिक होती है। वर्तमान में दोनों सुविधाओं से वह वंचित हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो उग्र रुख अपनाना पड़ेगा।