फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Posts of Teachers Vacant in Govt. School Dharalata

Kathua News: पढ़ाने वालों की कमी, पढ़ने वाले व्यवस्था के आगे मजबूर

विज्ञापन
Posts of Teachers Vacant in Govt. School Dharalata
-सरकारी हाई स्कूल धरालता में कई पद खाली होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। सरकारी हाई स्कूल धरालता में अध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पूर्व सरपंच सहित गणमान्य लोग कई बार शिक्षा विभाग को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय पंचायत के पूर्व सरपंच मुकेश कुमार, अभिभावक सुरेंद्र कुमार, रेवा देवी और श्यामलाल ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल धरालता में 100 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मौजूदा समय में स्कूल में अलग-अलग प्रकार के आठ पद रिक्त पड़े हैं। कहा कि हाई स्कूल में 18 पद सृजित किए गए हैं। मास्टर ग्रेड के छह पद हैं जिनमें से चार खाली पड़े हैं। वहीं एक शिक्षक, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, एक कनिष्ठ सहायक और एक प्रयोगशाला सहायक का पद पिछले कई सालों से खाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में कंप्यूटर तो उपलब्ध हैं लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर का पद खाली होने की वजह से स्कूल के विद्यार्थी कंप्यूटर की पढ़ाई से वंचित हैं। लोगों ने बताया कि सरकार से कई बार मांग की गई है कि खाली पदों को भरा जाए लेकिन अध्यापकों की कमी का बहाना लगाकर टाल दिया जाता है। पिछले कई वर्षों से नए अध्यापकों की तैनाती नहीं की गई है जिस वजह से उनकी पंचायत के अन्य स्कूलों में भी शिक्षकों की कमी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द हाई स्कूल धरालता में खाली पड़े पदों को भरा जाए ताकि विद्यार्थी सही तरीके से पढ़ाई कर सकें।

कोट...
समस्या संज्ञान में है, जल्द शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए लिखित तौर पर भेजा जाएगा।
-चमन लाल, डिप्टी सीईओ बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed