{"_id":"6840a9da7227e69c570fa93d","slug":"poppy-husk-in-kathua-jammu-kathua-news-c-201-1-knt1009-120746-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नशा तस्कर को गांजा सहित किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नशा तस्कर को गांजा सहित किया गिरफ्तार
Thu, 05 Jun 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
कठुवा और रामकोट पुलिस ने नशा तस्कर को दबोच लिया जबकि वाहन जब्त करने के बावजूद खैर तस्कर फरार हो गया।
कठुआ। रामकोट पुलिस ने दो किलो, 410 ग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
रामकोट पुलिस टीम ने गलक के पास एक नाका लगाकर वाहनों की जांच की थी। इस बीच दयाला चक गांव की ओर से पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की। इससे पुलिस ने पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से दो किलो, 410 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर आरोपी नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नरेश कुमार निवासी छत्तीसगढ़ के रूप मेें हुई है जो हीरानगर कठुआ में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने जब्त की खैर तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी
हीरानगर। उपमंडल में खैर की लकड़ी की तस्करी के तस्कर सक्रिय हैं। प्रतिबंध के बावजूद तस्कर कीमती लकड़ी को बैखोफ होकर काट रहे हैं। इसी कारण रविवार को वन विभाग और बुधवार को पुलिस ने खैर तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी जब्त की है।पुलिस टीम ने बुधवार को हीरानगर मोड़ के नजदीक हाईवे पर से खैर की लकड़ी से लदी महिंद्रा माल वाहक गाड़ी नंबर जेके0एटी 9552 को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान इसमें से भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की गई जिसके बाद पुलिस टीम गाड़ी को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले एक महीने में चोरी के करीब आधा दर्जन मामले लोगों ने दर्ज भी कराए लेकिन इसके बावजूद खैर तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे चिंतित लोगों ने जिला प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर कीमती लकड़ी की चोरी रोकने की मांग की है।