{"_id":"574353b84f1c1bbd27690730","slug":"pond-repair-work-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की मरम्मत का काम अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की मरम्मत का काम अधर में लटका
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Tue, 24 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
गांव का तालाब
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी लगेट में तालाब की मरम्मत का काम अधूरा पड़ा है। इसे मनरेगा योजना के तहत बनाया जा रहा है। मरम्मत का काम अधर में छोड़ देने पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय लोगों ने सोमवार को डीसी से शिकायत की।
विज्ञापन
शिष्टमंडल का नेतृत्व रहे पंच सुभाष चंद्र ने कहा कि मनरेगा के तहत इसी वर्ष 10 अप्रैल को गांव के तालाब की मरम्मत शुरू की गई थी। दो दिन बाद ही काम को बंद कर दिया गया। इसके बाद आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जब मरम्मत कार्य शुरू किया गया तब इसे मई में पूरा करने की बात कही गई थी। काम अभी बंद ही है। ऐसे में तय समय में इसे कैसे पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव और आसपास के लोग वर्षों से पानी के लिए इसी तालाब पर निर्भर रहे थे। इसके सूख जाने से ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। हालात ये बन चुके हैं कि मवेशियों के लिए भी पानी की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
तालाब गांव में पानी का मुख्य स्रोत रहा है। उन्होंने डीसी से मांग की कि तालाब के मरम्मत कार्य को फिर से शुरू करवाया जाए ताकि पानी की समस्या से निजात मिल सके। डीसी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा।