{"_id":"64a9b84c52414f461b0a78f4","slug":"polythene-bag-distribute-kathua-news-c-201-1-knt1006-717-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एनसीसी कैडेटों ने मनाया विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एनसीसी कैडेटों ने मनाया विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
कठुआ।
विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर राजकीय डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर के मार्गदर्शन में 4 जेएंडके बीएन के एनसीसी कैडेटों ने स्थानीय बाजार के दुकानदारों और छोटे विक्रेताओं को हाथ से बने पेपर बैग वितरित किए। इसके बाद शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से भी प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की अपील की।
कॉलेज की एनसीसी इकाई के एएनओ (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर) डॉ. वेरिंदर सिंह की देखरेख में आयोजित गतिविधि के दौरान कैडेटों ने प्लास्टिक बैग के उपयोग में कटौती कर पर्यावरण को बचाने के लिए जनता को इस पहल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
एएनओ ने बताया कि प्लास्टिक की थैलियां पर्यावरण पर बुरा और नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। लिहाजा दुकानदारों से हाथ से बने कागज के थैलों का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।लगातार जारी बारिश के बावजूद कैडेटों ने शहर के स्थानीय लोगों के साथ प्लास्टिक की थैलियों का कम से कम उपयोग करने या न करने के संबंध में शपथ ली। जिसमें कुल 20 कैडेट उपस्थित रहे।