{"_id":"69810bed4b82aafff20131cf","slug":"politics-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-128760-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविंद्र रैना का पाकिस्तान पर तंज : बुजदिल जंग के मैदान में समर्पण करता है और क्रिकेट के मैदान पर भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविंद्र रैना का पाकिस्तान पर तंज : बुजदिल जंग के मैदान में समर्पण करता है और क्रिकेट के मैदान पर भी
विज्ञापन
कठुआ। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न आने के फैसले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने पाकिस्तान पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने पाकिस्तान को बुजदिल करार देते हुए कहा कि वह केवल गीदड़ भभकी देता है और अंत में हर मोर्चे पर समर्पण करता है।
कठुआ पहुंचे भाजपा नेता ने कहा कि जो बुजदिल होता है वह पहले धमकी देता है और फिर हार मान लेता है। फिर चाहे जंग का मैदान हो या क्रिकेट का मैदान। पाकिस्तान को हर बार भारत के सामने झुकना पड़ा है। हम तो टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शुभम दुबे और ईशान कृष्ण के लंबे छक्के देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन पाकिस्तान की टीम ने पहले ही भारत के आगे समर्पण कर दिया। रैना ने इसकी तुलना भारत-पाक युद्ध से करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक ने ऐसी ही धमकियां दी थीं, लेकिन जब भारतीय सेना मुखर हुई तो उन्होंने समर्पण कर दिया। यही पाकिस्तान का इतिहास रहा है। बता दें कि रैना भाजपा कार्यकर्ता कैलाश वर्मा और अमर सिंह के देहांत के बाद उनके परिवार वालों के साथ दुख प्रकट करने पहुंचे थे। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा सहित अन्य मौजूद थे।