{"_id":"66ecc2b6290cc549300ad7e7","slug":"political-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-113333-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्थानीय दलों ने सत्ता हथियाने और खजाने को लूटने का काम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्थानीय दलों ने सत्ता हथियाने और खजाने को लूटने का काम किया
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू कश्मीर में स्थानीय दलों ने सत्ता हथियाने और खजाने को लूटने का काम किया। आज लोग सच्चाई समझ चुके हैं। वे परिवारवादी और अलगाववाद को बढ़ावा देने वालों के झांसे में नहीं आने वाले हैं। यह बातें कठुआ के बसंतपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे संविधान लेकर घूम रहे हैं। नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करते हैं। ये अलग झंडा, पाकिस्तान से बातचीत और जम्मू कश्मीर में आरक्षण बंद करने की वकालत करते हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी नेकां और कांग्रेस के घोषणापत्र का समर्थन कर रहे हैं। सवाल उठता है कि यह देश को किस दिशा में लेकर जाना चाहते हैं।
धामी ने कहा कि कांग्रेस और एनसी के लोग जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 को बहाल करने की बात करते हैं। यदि आप उनका घोषणापत्र देखेंगे तो यह स्पष्ट है कि इन दलों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद और अलगाववाद की आग में झोंक दिया था। ये पार्टियां धर्म के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करती हैं।