फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

Kathua News: लाल सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
political news
चेतावनी-जब तक चौधरी को रिहा नहीं किया जाता, संघर्ष जारी रखेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डोगरा स्वाभिमान संगठन के संस्थापक चौ. लाल सिंह को हिरासत में लिए जाने के बाद से समर्थकों में आक्रोश है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के लोगेट मोड़ के पास पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लाल सिंह डोगराें की आवाज सुनने वाले नेता हैं। जब तक रिहा नहीं किया जाता, संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि कार्रवाई डोगरों की आवाज दबाने का प्रयास है।

लोगेट के पूर्व नायब सरपंच चौधरी सतपाल ने कहा कि लाल सिंह पर कार्रवाई राजनीतिक विद्वेष का परिणाम है। चौधरी 2024 के चुनाव में सत्ता में बैठे लोगों की हार के लिए बड़ा कारण बन सकते हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द रिहा न किया तो चौधरी को रिहा करवाने के लिए कार्यालयों का घेराव और सड़कें जाम करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, सहार के सरपंच भोली सिंह जसरोटिया ने कहा कि चौधरी को जिस जमीन के मसले में आरोपी बनाने का प्रयास किया जा रहा है उस जमीन के दस्तावेजों में कहीं भी उनका नाम नहीं है। सरकार को बड़े जनाक्रोष का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाल के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि सरकार विपक्ष को कुचलने के लिए सीबीआई और ईडी का सहारा ले रही है। यह सरकार की हताशा का परिणाम है। प्रदर्शन में जितने भी लोग शामिल हैं वह किसी पार्टी के सदस्य नहीं हैं, लेकिन अत्याचार के खिलाफ एकजुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed