फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political

एडवोकेट राकेश शर्मा होंगे नगर कमेटी लखनपुर के नए अध्यक्ष

विज्ञापन
political
कठुआ। लखनपुर नगर कमेटी के नए अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा का बनना तय हो गया है। कमेटी में अध्यक्ष पद के लिए सियासी हलचल शुक्रवार शाम अचानक थम गई। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरकर दावेदारी पेश करने वाले पार्षद दर्शन सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे में एडवोकेट राकेश शर्मा अब निर्विरोध अपनी जीत दर्ज करवा चुके हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार सुबह नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी की ओर से की जाएगी। निर्विरोध विजयी रहने का उन्हें सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल लखनपुर कमेटी के सात पार्षदों में से चार भाजपा के हैं और तीन निर्दलीय हैं। अध्यक्ष पद के लिए अंतरिम फैसले के तहत भाजपा पार्षदों ने बारी-बारी इस पद पर बैठने का फैसला लिया। निर्दलीय और निर्विरोध जीतकर भाजपा में शामिल हुए सुरमू दीन पहले दो वर्ष में अध्यक्ष बने। जिसके बाद रवींद्र शर्मा सीटू ने अध्यक्ष का पदभार संभाला है। हालांकि उनका कार्यकाल दो महीने अधिक चला। जिसके बाद भाजपा पार्षदों की आम सहमति एडवोकेट राकेश शर्मा को अध्यक्ष बनाने की बनी है। आखिरी कार्यकाल पार्षद काका राम के लिए निर्धारित किया गया है। नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभाष रैना ने बताया कि पार्षद दर्शन सिंह ने शुक्रवार शाम चार बजे अपना नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे में एडवोकेट राकेश शर्मा के अतिरिक्त कोई भी पार्षद अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं है। शनिवार को उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित करने के साथ ही प्रशासन को सूचित कर दिया जाएगा। ताकि अगली अधिसूचना के तहत उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed