{"_id":"623e0b0c1fab08541d11bec5","slug":"political-kathua-news-jmu256403415","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के बाद अब जम्मू-कश्मीर की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के बाद अब जम्मू-कश्मीर की बारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। विधानसभा चुनाव में पंजाब में अपना परचम लहराने के बाद आम आदमी पार्टी ने जिले में भी ताल ठोक दी है। बिलावर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रैली निकाली। दो दिन पूर्व दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता गुलशन शर्मा का आम आदमी पार्टी बिलावर के कार्यकर्ताओं ने छलां चौक पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच कर खुशी का इजहार किया। वहीं चौक से सुबह 11:30 बजे शुरू हुई रैली नगर से गुजरती हुई उज पुल लुडेरा में संपन्न हुई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुलशन शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें और पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस मौके पर सरपंच जोगिंदर कुमार सहित कई पंचायतों के पंच और आम आदमी पार्टी के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बतादें कि अभी तक सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा नहीं की गई है। भाजपा की ओर से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं संग बैठकों का दौर जारी है तो कांग्रेस के नेता भी गांव-गांव जाकर पार्टी का वर्चस्व बचाने के लिए पूरा प्रयास करने में जुटे हैं।