फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political

पंचायत प्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग व सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
political
हीरानगर। परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट में जिले में बढ़ी सीट का नाम कठुआ नार्थ रखे जाने का विरोध करते हुए वीरवार को डिंगा अंब में पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने सीट का नाम डिंगा अंब करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीडीसी अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कंडी के लोगों के संघर्ष के बाद यह सीट बढ़ी है। जिसमें लगभग सभी कंडी के गांव शामिल हैं। इसका नाम कठुआ नार्थ रखकर कंडी के लोगों की पहचान खत्म करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा इस निर्वाचन क्षेत्र का नाम डिंगा अंब रखा जाए। तहसील और ब्लॉक इस नाम से जाने जाते हैं तो निर्वाचन क्षेत्र की पहचान भी इसी नाम से होनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने यह मांग भी की कि डिंगा ब्लॉक के जो इलाके नए निर्वाचन क्षेत्र से जोड़े गए हैं। उन्हें हीरानगर विधानसभा क्षेत्र से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा इस मांग को लेकर आगे भी हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में सरपंच सुरेंद्र वर्मा, सरपंच रीना राय, सरपंच कुलभूषण सिंह, नायब सरपंच वंदना शर्मा, पंच राकेश पुरोहित, विक्रम सिंह, बलबीर सिंह, गुलाम अली, करतार चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed