फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political

सदस्यता अभियान के लिए नेकां महिला इकाई ने नियुक्त किया डेलीगेट

विज्ञापन
political
कठुआ। नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) की महिला इकाई की सचिव वीणा प्रवीण कौसर को सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए डेलीगेट नियुक्त किया गया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक के दौरान महिला इकाई की राज्य उपप्रधान विमला लूथरा ने प्रवीण कौसर के नाम की घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार हर तीन वर्ष के बाद नए पदाधिकारियों का चयन किया जाता है। इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें उस डेलीगेट को पार्टी में पदाधिकारी बनाया जाता है, जो ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यों को अपने साथ जोड़े। इस प्रक्रिया में रविवार को महिला विंग ने पहल की है। इसमें उन्होंने कठुआ जिला में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए महिला विंग की वीणा प्रवीण कौसर को डेलीगेट नियुक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। वहीं उन्होंने बैठक में मौजूद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी उनका सहयोग करने के लिए कहा। इस मौके पर वीणा प्रवीण कौसर ने पार्टी द्वारा उन पर विश्वास जताए जाने पर कहा कि उनका प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हें सदस्यता अभियान में शामिल किया जाए। इसके लिए वह शहर के साथ-साथ जिला के गांव-गांव में लोगों के साथ संपर्क कर पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगी। बैठक में नेकां जिला प्रधान अजीत शर्मा, केके बख्शी, सुरेंद्र शर्मा, हरजीत सिंह, प्रदीप केसर, शकील अहमद टोनी सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed