फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   politcal news

गोपाल महाजन ने संभाली अध्यक्ष पद की कुर्सी

विज्ञापन
politcal news
प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के नवनियुक्त जिला प्रधान गोपाल महाजन अपना कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिला प्रधान की कुर्सी संभाली। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कौल, पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया, युद्धवीर सिंह सेठी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी का जिला प्रधान बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन

अपने संबोधन में पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का संगठन है और यहां हर उस कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार पार्टी में स्थान दिया जाता है। गोपाल महाजन पिछले कई सालों से पार्टी के साथ जुड़े थे और विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम किया था। इसी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें रघुनंदन सिंह बबलू के जिला विकास परिषद चुनाव में मिली जीत के बाद उपाध्यक्ष बनने के कारण इस पद पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

गोपाल महाजन ने पार्टी की प्रदेश इकाई का आभार जताते हुए कहा कि वह पिछले कई सालों से पार्टी की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए वह भली प्रकार से जानते हैं कि उनकी जिम्मेदारी क्या है। आने वाले समय में वह पार्टी को जिला में और मजबूत बनाने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे ताकि संगठन को और ज्यादा प्रभावशाली बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू, पूर्व जिला प्रधान प्रेमनाथ डोगरा, महिला मोर्चा की जिला प्रधान गीता भगत, वार्ड नंबर सात के पार्षद अनिरुद्ध शर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed