फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police freed 13 cattle from smugglers

पुलिस ने 13 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया

विज्ञापन
Police freed 13 cattle from smugglers
कठुआ। जिला में वाहनों से मवेशियों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार सख्ती के बाद अब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया है। जहां मवेशियों को रसोई गैस सिलिंडरों की आड़ में तस्करी का प्रयास किया गया। हालांकि लखनपुर पुलिस ने इसे विफल करते हुए तस्करी कर ले जाए जा रहे 13 मवेशियों को तस्करों के चुंगल से आजाद करवा लिया है।
विज्ञापन

लखनपुर थाना प्रभारी सुरिंदर पॉल सिंह की टीम ने प्रवेशद्वार पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पड़ोसी राज्य पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक को पुलिस टीम ने शक के आधार पर रुकने का इशारा किया। इसपर ट्रक चालक ने पुलिस को देखने के बाद नाके से पहले ही ट्रक रोक दिया और वहां से फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 13 मवेशी बरामद हुए जिन्हें गैस सिलिंडरों के पीछे छिपाकर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में लखनपुर थाना पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed