फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police Free the Cattle From Petrol Tanker

Kathua News: तेल टैंकर में पशुओं की तस्करी का भंडाफोड़

विज्ञापन
Police Free the Cattle From Petrol Tanker
टैंकर से पशु मुक्त करवाते पुलिस कर्मी। संवाद
- लखनपुर पुलिस ने कटर और जेसीबी की मदद से टैंकर काटकर मुक्त करवाए 13 पशु
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने तेल टैंकर में पशुओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। तस्करों ने वाहन को पूरी तरह से सील कर रखा था। ऐसे में पुलिस ने कटर और जेसीबी की मदद से टैंकर को काटकर 13 पशुओं को मुक्त करवाया। उधर, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
पिछले दो महीने में ही लखनपुर के रास्ते पशु तस्करी के 19 मामले सामने आए हैं जिसमें पुलिस ने 220 पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है। उधर, अब तक 18 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पंजाब के रास्ते पशुओं की तस्करी के प्रयास थमने का नाम नहीं ले रहे। क्रूरता की सभी हदों को पार करते हुए एक बार फिर तस्करों ने तेल टैंकर की आड़ में पशुओं की तस्करी का प्रयास किया। तस्करों ने पशुओं को पूरी तरह से वाहन में सील किया हुआ था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया ने बताया कि सुबह पंजाब से आ रहे वाहन संख्या जेके03सी-8080 को जांच के लिए ट्रक टर्मीनल पर रोका गया। तेल टैंकर पर शक होने के बाद जब तलाशी ली गई तो वाहन में पशु लदे पाए गए। मामले में ट्रक चालक अमित कुमार निवासी फिंदड़, तहसील आर एस पुरा जिला जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में लखनपुर थाना में धारा 223/बीएनएस, 11/पीसीए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मवेशियों को कराया मुक्त
बिलावर। पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए वीरवार सुबह 10 बजे 13 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया। लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस टीम ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाहिर मन्हास के नेतृत्व में धार सड़क पर मांडली गांव में नाका लगाया हुआ था। इस बीच, शक के आधार पर पुलिस ने उधमपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक की जांच की। तलाशी के दौरान उक्त वाहन में 13 मवेशी मिले। बिलावर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से इस पशु तस्करी रोकने में सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed