{"_id":"6681fa2926a784077c0b8a54","slug":"police-force-kathua-news-c-201-1-knt1006-110935-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गांव पूरब चक में दूसरे दिन भी तनाव, अर्धसैनिक बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गांव पूरब चक में दूसरे दिन भी तनाव, अर्धसैनिक बल तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बीते शनिवार को नगरी के गांव पूरब चक में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई राजस्व और पुलिस विभाग की टीम पर विशेष समुदाय के लोगों ने हमला किए जाने से वहां दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही। प्रशासन के आदेश पर गांव में अर्धसैनिक बल की विशेष टुकड़ी की दूसरे दिन भी तैनाती रही।
उधर इस मामले में जिला प्रशासन ने एक पत्र जारी कर लोगों के विरोध को नकार दिया है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गांव में अतिक्रमण को हटाने के लिए टीम भेजी गई थी लेकिन वह किसी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं भेजी गई थी। गांव पूरब चक में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था, जिसे रोकने के लिए बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद इसे बनाया जा रहा था। यह एक वैध कार्रवाई थी। किसी धार्मिक स्थल या समुदाय पर लक्षित हमला नहीं था। किसी भी धार्मिक स्थल को अपवित्र करने और ध्वस्त करने के आरोप भ्रामक और निराधार हैं।
इस बारे में नगरी पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा का कहना है कि बीते शनिवार को हुई घटना के बाद पुलिस पर हमला करने वाले लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें दो को हिरासत में लिया भी जा चुका है। पुलिस अपनी जांच के बाद कार्रवाई करेगी। बता दें कि अतिक्रमण को हटाने के दौरान हुए पथराव और लाठियों से किए गए हमले में एक डीएसपी, थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे।