{"_id":"571fc6a34f1c1b6907a91bb9","slug":"police-caught-animals-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी का प्रयास किया विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करी का प्रयास किया विफल
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Wed, 27 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
सूचना देने वाले व्यक्ति का आरोप था कि थाने में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करी के बड़े प्रयास को मंगलवार अल सुबह को हीरानगर पुलिस ने विफल कर दिया। लौंडी मोड़ पर लगाए गए नाके के दौरान कठुआ से आ रहे ट्रक को रोका गया, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन को पीछे रोका और स्वयं फरार हो गया। वहीं तलाशी के बाद ट्रक से ग्यारह मवेशी पाए गए।
विज्ञापन
हीरानगर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार अल सुबह 2.30 बजे कठुआ की तरफ से आ रहे ट्रक जेके02एफ-9327 को तलाशी के लिए रोका गया। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पशु तस्करी का प्रयास किया जाने वाला है।
विज्ञापन
इस जानकारी के बाद वह और उनकी टीम सतर्क हो गई। कठुआ से तेज गति से ट्रक आ रहा था, लेकिन नाके पर अतिरिक्त पुलिस को देखकर पीछे ही रुक गया।
पुलिस कर्मचारी आगे बढ़े तो ट्रक चालक नीचे उतरकर भागने लगा। उनकी टीम भी उसके पीछे भागी पर अंधेरा होने के कारण वह वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पशुओं में 6 बैल और 5 गाय है, जिन्हें जम्मू की तरफ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने हीरानगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन