फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Play ground work begins

खेल मैदान बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
Play ground work begins
बिलावर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान शुरू हुआ निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज परिसर में खेल मैदान बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य विक्रम सिंह ने वीरवार को खेल मैदान बनाने के काम का शुभारंभ किया। खेल मैदान बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला विकास परिषद के सदस्य ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए खेल मैदान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मैदान के आसपास रेलिंग भी लगाई जाएगी। खेल मैदान का काम शुरू होने पर कॉलेज के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खेल मैदान बनाने के लिए समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है और एक महीने के भीतर खेल मैदान बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर देवल गांव के कई जनप्रतिनिधि कॉलेज में तैनात स्टाफ, संबंधित ठेकेदार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed