फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pilgrims chanting slogan

भोले के जयकारों से गूंज रहा प्रवेश द्वार

Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims chanting slogan
बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
रियासत का प्रवेशद्वार लखनपुर आजकल भोले के जयकारों से गूंज रहा है। अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर यातायात प्रवाह को सुगम बनाए रखने के लिए किए इंतजाम यात्रियों को रास आ रहे हैं। हालांकि, जाम लग जाता है और दोनों तरफ बड़े और छोटे वाहनों की कतारें लग जाती हैं। इसके बावजूद दर्शनार्थियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर में बनाए गए रिसेप्शन सेंटर में दर्ज आंकड़ों के अनुसार रविवार तक सड़क मार्ग से 14642 श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ चुके हैं। शनिवार शाम छह बजे से रविवार शाम छह बजे तक 132 वाहनों में 1900 श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से राज्य में दाखिल हुए। इसमें 1452 पुरुष, 402 महिलाएं, 36 बच्चे और चार साधु शामिल रहे। वाहनों की जांच के बाद उन्हें जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


कठुआ (ब्यूरो)। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लंगर स्थल भी व्यस्त हो गए हैं। कुल मिलाकर अमरनाथ यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है भगवान शिव के भक्तों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। राज्य के प्रवेशद्वार पर अमरनाथ यात्रा के लिए चहलपहल बनने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन रौनक से गुलजार रहने वाले लखनपुर में अमरनाथ यात्रा के दौरान अलग चहलपहल दिख रही है। तड़के से ही श्रद्धालुओं के वाहन आना शुरू हो जाते हैं। रियासत के पहले स्टेशन पर यह वाहन कुछ देर रुकने के बाद आगे बढ़ते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष से लखनपुर में यात्रा का उत्साह साफ दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed