फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pickup and truck collided on the highway, two people injured

Kathua News: हाईवे पर टकराए पिकअप व ट्रक दो लोग घायल

Sun, 23 Mar 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 23 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pickup and truck collided on the highway, two people injured
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के समीप टाटा मोबाइल पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में पिकअप ट्रक का चालक और सहचालक दोनों घायल हो गए। घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान वसीम अली (35) पुत्र मोहम्मद इकबाल और सुदेश शर्मा (58) पुत्र देवी शरण दोनों निवासी बटोत के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि शुक्रवार देर रात को कठुआ से जम्मू की दिशा में जा रही पोल्ट्री जब पल्ली मोड़ के पास पहुंची तो वहां पहले से खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इस कारण पिकअप ट्रक का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इस कारण चालक और सहचालक दोनों घायल हो गए। दोनों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया है। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed