फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Permanent camps for the Special Operations Group (SOG) will be set up in the hilly areas of Badnota and Kohag in Billawar.

Kathua News: बिलावर के पहाड़ी क्षेत्र बदनोता और कोहग में बनेंगे एसओजी के स्थाई कैंप

विज्ञापन
Permanent camps for the Special Operations Group (SOG) will be set up in the hilly areas of Badnota and Kohag in Billawar.
कठुआ। बिलावर उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग ने बदनोता और कोहग में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के दो स्थाई कैंप स्थापित करने को मंजूरी दी है। इसके लिए संबंधित विभाग ने कुल 6 करोड़ 39 लाख 42 हजार की राशि जारी की है। प्रत्येक कैंप में बनने वाली इमारत में 3 करोड़ 19 लाख 71 हजार की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


बता दे कि बिलावर और बनी उपमंडल का पहाड़ी क्षेत्र 90 के दशक से ही आतंकवाद से प्रभावित रहा है। जहां लंबे समय तक पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की कई जगहों पर अस्थाई चौकी स्थापित की गई थी। जिन्हें आतंकवाद की कमी आने के बाद कुछ जगहों से अस्थाई चौकी को हटा दिया गया था। लेकिन पिछले तीन-चार सालों में जिस तरह से इन इलाकों में दोबारा आतंकी गतिविधियों में इजाफा हुआ है और स्थानीय लोगों की मांग रही है कि इन इलाकों में सुरक्षा के मध्यनजर स्थाई चौकी स्थापित की जाए। इसी के चलते पुलिस विभाग ने बिलावर उपमंडल के आतंकवाद ग्रस्त इलाकों में दो एसओजी कैंप स्थापित करने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


पुलिस निर्माण विंग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों कैंप में स्थाई इमारतों का निर्माण किया जाया गया। जिसमें प्रत्येक कैंप पर तीन करोड़ 19 लाख 71 हजार की राशि खर्च की जाएगी। प्रत्येक कैंप में एक मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। जिसमें एसओजी कैंप के प्रभारी के कार्यालय कक्ष के अलावा आवासीय सुविधा का भी निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक इमारत में पुलिसकर्मियों के लिए रुकने के लिए एक बैरक के साथ-साथ लॉक-अप रूम, स्टोर रूम, कंट्रोल रूम के अलावा अपराधी से पूछताछ के लिए स्पेशल कक्ष, रसोई घर, शौचालयों जैसी सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य का जिम्मेदारी पुलिस विभाग के निर्माण विंग को सौंपी गई है। जिसे अगले ढेड़ साल के भीतर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग से मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों कैंप में स्थाई इमारत निर्माण करने की कवायद शुरू हो गई है। जिसे अगले डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा। निर्माणकार्य को लेकर निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि निर्माण कार्य को आवंटित कर जल्द शुरू करवाया जाएगा।

-वरिंद्र कुमार, सहायक कार्यकारी अभियंता, पुलिस निर्माण विंग जम्मू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed