फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Peoples Raise Issue in Police Public Meet

Kathua News: पशु तस्करी, नशा व यातायात समस्या हल की जाए

विज्ञापन
Peoples Raise Issue in Police Public Meet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। पुलिस द्वारा जन संपर्क कार्यक्रम के तहत आयोजित थाना दिवस पर लगातार बढ़ रही मवेशी तस्करी और चोरी की घटनाओं के साथ-साथ शहर की यातायात समस्या के अलावा नशा तस्करी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
वीरवार को शहर के शहीद भगत सिंह यादगार हाल में थाना दिवस समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना ने की। इसमें शहर और ग्रामीण इलाकों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर पुलिस को शहर और ग्रामीण इलाकों के ज्वलंत मुद्दों से अवगत करवाया। लोगों ने कहा कि आए दिन मवेशी तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इनकी संख्या कई गुणा बढ़ गई है। पुलिस हर संबंध कोशिश कर मवेशियों को तस्करी से मुक्त भी करवा रही है। लेकिन मवेशियों के रख रखाव की कोई पुख्ता व्यवस्था न होने से मवेशियों को खुला छोड़ दिया जाता है जिससे किसानों की फसल पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। शहर में घूमते मवेशी सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जिले में नशे का कारोबार इतना बढ़ गया है कि हर दिन नौजवानों
की मौत की खबरें सामने आती हैं। पुलिस इतनी सक्षम नहीं हो पा रही है कि इसे जड़ से खत्म किया जा सके। आज नशे का जहर पूरे समाज को अपनी चपेट में ले चुका है। जिसको पूरी ताकत से निपटने के लिए पुलिस से आग्रह किया गया। बताया कि निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य को चलते हटलीमोड़ से कालीबड़ी चौक तक सिंगल लाइन ट्रैफिक के कारण हर रोज लंबे-लंबे जाम से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में कंपनियों को बैखोफ दौडते डंपर आए दिन राहगीरों और वाहनचालकों के लिए मौत का सबब बनते जा रहे हैं जिन पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है। कई बार शिकायतों के बावजूद न तो पुलिस और न ही जिला प्रशासन ने इस पर पुख्ता कार्रवाई की है। इसके अलावा थाना दिवस का आयोजन लखनपुर, राजबाग, बसोहली, बनी में भी किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारियों मौजूद रह कर लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed