फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   peoples Oppose For Running Trucks At Chadwal Mori Road

Kathua News: टिप्परों की आवाजाही शुरू कराने पहुंचे अधिकारियों को लोगों ने बैरंग लौटाया

विज्ञापन
peoples Oppose For Running Trucks At Chadwal Mori Road
चड़वाल मोड़ी सड़क पर टिप्परों की आवाजाही शुरू कराने आए एक निजी कंपनी के अधिकारियों से बहस करते लोग
- चड़वाल-मोड़ी सड़क पर एक सप्ताह से बंद है टिप्परों का आवागमन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। चड़वाल-मोड़ी सड़क पर टिप्परों की आवाजाही शुरू कराने के लिए पहुंचे निजी सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने बैरंग लौटा दिया। लोगों ने साफ तौर पर कहा, किसी भी कीमत पर इस सड़क पर टिप्परों को नहीं चलने देंगे।
दरअसल एक सप्ताह पहले स्थानीय लोगों ने इस सड़क पर दिन-रात हो रही टिप्परों की आवाजाही को बंद करवा दिया था और नजदीकी पुलिस चौकी प्रभारी को भी सूचित किया था। मौके पर जमा लोगों ने दो टूक कहा था कि इस सड़क पर टिप्परों की आवाजाही नहीं होने देंगे और टिप्पर दूसरे वैकल्पिक मार्ग से जाएं। उनका कहना था कि दिन-रात सैकड़ो टिप्परों की आवाजाही के कारण स्थानीय लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क के किनारे बने घरों के भीतर मिट्टी की मोटी परत जम गई है। बच्चों को भी पूरा दिन घर के गेट के बाहर नहीं जाने देते।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक इस सड़क से टिप्परों की आवाजाही न होने के बाद शुक्रवार शाम को एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य कर रही एक निजी कंपनी के अधिकारी इस सड़क पर टिप्परों की आवाजाही शुरू करवाने के लिए पहुंचे। जैसे ही उन्होंने स्थानीय लोगों से टिप्पर चलाने की बात कही तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने कहा, कुछ भी हो जाए अब इस सड़क पर टिप्पर नहीं चलने देंगे। जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने लोगों पर दबाव बनाने के लिए थोड़ा ऊंची आवाज में बात की तो लोगों ने भी अपनी आवाज तेज कर दी और एक स्वर में कहा कि इस सड़क पर टिप्परों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी। स्थिति को भांपते हुए कंपनी के अधिकारी चुपचाप वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed