फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Peoples of Ramkot Discuss Problems with Police Officials

Kathua News: स्कूलों के आसपास सादी वर्दी में तैनात किए जाएं पुलिस कर्मी

विज्ञापन
Peoples of Ramkot Discuss Problems with Police Officials
थड़ा कलवाल में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम
रामकोट। तहसील के थड़ाकलवाल में पुलिस विभाग की ओर से आयोजित थाना दिवस में लोगों ने नशा और पशु तस्करी का मुद्दा उठाते हुए इस पर अंकुश लगाने की मांग की। इसके अतिरिक्त स्कूलों के आसपास सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग भी की गई।
विज्ञापन

पुलिस और जनता के बेहतर संबंध बनाने के उद्देश्य से वीरवार को थड़ाकलवाल में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विकास परिषद नगरोटा के सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने की। इसमें सब डिवीजन पुलिस अधिकारी सबिंदर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अपराध को बिना जनता के सहयोग से खत्म नहीं किया जा सकता। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने नशाखोरी पर अंकुश लगाने के साथ नशा तस्करों पर नकेल कसने और चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि नजदीकी पुलिस चौकी में जवानों की संख्या बढ़ाई जाए। पशु तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा जाए। स्कूलों के आसपास आवारा घूमने वाले युवाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को पंचायत स्तर पर किसी भी संदिग्ध पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह मनकोटिया, सेवानिवृत्त तहसीलदार बिशन दास, पूर्व सरपंच सियालना अशोक कुमार व स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed