फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Peoples of Kathera Village Meet with DC, Demand For Shutoff the Stone Crusher

Kathua News: डीसी से मिले कठेरा गांव के लोग, स्टोन क्रशर बंद करवाने की मांग

विज्ञापन
Peoples of Kathera Village Meet with DC, Demand For Shutoff the Stone Crusher
कठेरा क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे स्टोल कशर को बंद किए जाने की मांग लेकर डीसी कार्यालय पहु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। कंडी क्षेत्र के कठेरा गांव में चलने वाले स्टोन क्रशर को स्थानीय लोगों ने अवैध बताते हुए प्रशासन से उसे बंद करवाने की मांग की है। वीरवार को डीसी राकेश मिन्हास से मिलने पहुंचे लोगों ने इसकी शिकायत करते हुए इसे बंद करवाने की मांग की।
इस पर डीसी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह खुद स्टोन क्रशर के दस्तावेजों की जांच करेंगे। अगर वह अवैध पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। डीसी से मिलने पहुंचे ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे साहर गांव के पूर्व सरपंच भोली सिंह जसरोटिया ने आरोप लगाया कि खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध स्टोन क्रशर चलाया जा रहा है। स्थानीय लोग जब इसकी कभी शिकायत करते हैं तो इसे बंद कर दिया जाता है लेकिन स्टोन क्रशर के संचालक इसे फिर से चालू कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि हद तो यह है कि अगर कोई इसका विरोध करता है तो वह उसे धमकाने और मारने पीटने से भी गुरेज नहीं किया जाता।
विज्ञापन

गत दिवस भी स्टोन क्रशर के लिए मटेरियल उठाने पर जब लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने एक व्यक्ति को जेसीबी के लोडर में रखकर उसे 300 मीटर दूर ले जाकर फेंका। उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशर के संचालक गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं। लिहाजा इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। क्योंकि इससे उनके इलाके के पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व सरपंच राजकुमार ने भी स्टोन क्रशर का विरोध करते हुए कहा कि डीसी से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी समस्या बताई है। एक सप्ताह के भीतर अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लोग कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर जोगिंदर सिंह, हरनाम सिंह, प्रेम सिंह, स्वर्ण सिंह, बसंत सिंह आदि पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed