फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Peoples of Kanthal Panchayat Held Protest

Kathua News: पानी के बंटवारे के विरोध में कांथल पंचायत के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
Peoples of Kanthal Panchayat Held Protest
बनी एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन करते कांथल वासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला पहाड़ी उपमंडल बनी की कांथल पंचायत में प्राकृतिक जलस्रोत के पानी को दूसरी पंचायत को दिए जाने के विरोध में ग्रामीण ने प्रदर्शन किया। रविवार को गांव के लोगों ने कस्बे में रोष रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया।
हालांकि एसडीएम गयासुल हक ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए इस मामले के निपटारे के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाने की बात कही है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे उत्तम चंद का कहना था कि कांथल पंचायत के प्राकृतिक जलस्रोत का पानी चांदल पंचायत के बलकवां गांव को देने के लिए विभाग पाइपलाइन बिछा रहा है। इससे आने वाले दिनों में उनके गांव में पानी की कमी हो जाएगी जिसे वे लोग बर्दाश्त नही करेंगे। लोगों का कहना था कि जल शक्ति विभाग द्वारा बिछाई जाने वाली पाइपलाइन को लेकर वे पहले भी विरोध जता चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी विभाग ने उनके गांव के पानी को जब बलकवां में सप्लाई करने की कार्यवाही शुरू की तो लोगों ने उसका विरोध किया। लोगों की समस्या का समाधान करने के बजाए प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया लेकिन वे लोग डरने वाले नहीं हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को स्पष्ट कहा कि पीने के लिए पानी मिलना सबका अधिकार हैं। कांथल पंचायत के प्राकृतिक जलस्रोत से निकलने वाला पानी इतना पर्याप्त है कि उनके गांव के साथ बलकवां के लोगों की भी प्रयास बुझा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा जल शक्ति विभाग बवकवां में पानी सप्लाई करने के इसका इस्तेमाल कर रहा है। अगर लोगों को लगता है कि इससे उनके गांव में पानी की किल्लत होगी तो इसके लिए गांव के पूर्व सरपंच के नेतृत्व वाली पांच सदस्यों की कमेटी गठित कर दी जाएगी जो जांच करेगी कि कांथल पंचायत को कितने पानी की जरूरत है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed