फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People upset due to stoppage of drinking water supply

पेयजल सप्लाई ठप होने से लोग परेशान

विज्ञापन
People upset due to stoppage of drinking water supply
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 12 मोहल्ला मन्हास में पिछले 10 दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने के कारण मोहल्ले के सैकड़ों लोगों को इन दिनों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला मन्हास के निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन ओंकार सिंह, गोपाल सिंह, दीवान सिंह, अमन सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि सरमाद ट्यूबवेल के पास 10 दिन पूर्व पानी की पाइपलाइन को क्षति पहुंची थी, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया के पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मोहल्ला वासियों को इन दिनों पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और लोग मोहल्ले के आसपास में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ला रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस संबंध में जल शक्ति विभाग को अवगत करवाया लेकिन आज तक विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया, जिसके कारण लोगों को जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष है। लोगों ने कहा कि कई बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा और समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने जल शक्ति विभाग को चेतावनी दी कि अगर 2 दिनों के भीतर मोहल्ले में पेयजल सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मोहल्ला मन्हास में जल्द से जल्द पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed