फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People travel 40 km to withdraw money from ATM

एटीएम से रुपये निकालने के लिए 40 किमी का सफर करते हैं लोग

विज्ञापन
People travel 40 km to withdraw money from ATM
बसोहली । बसोहली के शीतलनगर क्षेत्र में एटीएम की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों को पैसे निकालने के लिए करीब 40 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार इलाके में बैंकिंग सुविधा तो है, मगर एटीएम नहीं लगाया गया है, लिहाजा बैंक बंद होने के बाद एटीएम मशीन न होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने पत्राचार के माध्यम से शीतलनगर में एटीएम लगाने की मांग कई बार कर चुके हैं, मगर उनकी मांग को आज तक पूरा नही किया गया है।
विज्ञापन

बसोहली से लेकर बनी तक करीब 80 किलोमीटर का क्षेत्रफल है। जब लोग बसोहली से करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर शीतलनगर में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं तो एटीएम की सुविधा न होने से पैसे की किल्लत झेलनी पड़ती है। तिलक सिह मनकोटिया, गरमेल सिंह, अर्जुन सिंह आदि ने बताया कि शीतल नगर पंचायत के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं, मगर बेहद अफसोस की बात है कि जहां सरकार देश को डिजिटल बनाने की बात करती है, वहीं आज तक यहां एटीएम की सुविधा तक नहीं दी गई है। बसोहली पहुंचने पर यहां एटीएम में भारी भीड़ रहती है। लोगों को कतारों में घंटों खडे़ रहना पड़ता है। लिहाजा लोगों की सुविधा को देखते हुए ग्रामीणों ने शीतल नगर में एटीएम खोलने की मांग संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed