{"_id":"6805527c6f18f43ae601a7b0","slug":"people-of-saraswati-vihar-protested-against-opening-of-liquor-shop-kathua-news-c-201-1-knt1006-119425-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सरस्वती विहार के लोगों का शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सरस्वती विहार के लोगों का शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन
Mon, 21 Apr 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान को शिफ्ट करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
- फोटो : kathua
- प्रदर्शनकारियों का आरोप शराब की दुकान खाेलने के लिए लिया अवैध दस्तावेज का सहारा
कठुआ। शराब की दुकान खाेलने के विरोध में सरस्वती विहार के लोगों का प्रदर्शन जारी है। रविवार को शराब की दुकान खाेलने का विरोध करने वाले स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक शहर की दुकान को कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाता वह यहीं डटे रहेंगे।
सरस्वती विहार वेलफेयर कमेटी के बैनर तले धरने पर बैठे लोगों में शामिल रमेश सिंह गहलोच का कहना था कि प्रशासन सरस्वती विहार के लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहा है, लोगों को अपने घरों में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन लोगों को शराब पिलाने का इंतजाम कर रहा है। वार्ड में पहले ही शराब की दो दुकानें मौजूद हैं। उन्होंने शराब की दुकान को खोलने के लिए जाली दस्तावेज का सहारा लिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में प्रस्तुत की जा रही रेंट डीड (दुकान को खोलने के लिए मालिक मकान और किराएदार के बीच होने वाला लिखित समझौता) भी जाली है। क्योंकि इस पर दुकान के वास्तविक मालिक के हस्ताक्षर ही नहीं हैं।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन शराब की दुकान को शिफ्ट करने के लिए आदेश जारी नहीं करता प्रदर्शन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रशासन को शराब की दुकान को खोलने की अनुमति देने से पहले स्थान के चुनाव को भी देखना चाहिए। जिस स्थान पर दुकान को खोला जा रहा है, वहां से मात्र 200 मीटर दूर सत्संग घर है। इसके पास शराब की दुकान का खोला जाना ठीक नहीं है।
बाबू राम शर्मा, स्थानीय
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पहले ही हमारी युवा पीढ़ी नशे के चक्रव्यूह में फंसी हुई है। उन्हें निकालने के बजाय प्रशासन रिहायशी इलाकों में शराब की दुकानों को खुलवाने का प्रयास कर रहा है। मगर कोई भी महिला बच्चों को नशे में लिप्त नही देखना चाहती है। हमारा विरोध इसी तरह जारी रहेगा।
सुषमा चौधरी, स्थानीय
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खोलने की अनुमति का दिया जाना किसी भी हाल में अच्छा नहीं है। शराब के सेवन से व्यक्ति ही नहीं परिवार तबाह हो जाते हैं। सरस्वती विहार के लोग इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे।
डॉ. मोहिंदर लाल, स्थानीय
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शराब की दुकान को खोलने के लिए तय मापदंडों की अवहेलना की जा रही है। जो वार्ड 5 में खुलनी थी उसे वार्ड 16 में कैसे खोला जा सकता है। सरस्वती विहार में शराब की दुकान को अगर प्रशासन से शिफ्ट नहीं किया तो लोग प्रदर्शन को किसी भी स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
- नरेंद्र जसरोटिया, स्थानीय