फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People of residential area should be given land instead of land

रिहायशी इलाके के लोगों को दी जाए भूमि के बदले भूमि

विज्ञापन
People of residential area should be given land instead of land
हीरानगर। दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे की जद में आने वाले रिहायशी इलाकों के लोगों को भूमि के बदले भूमि देने की मांग लोक सेवा संस्था ने की है।
विज्ञापन

मंगलवार को छन्न रंगा में बैठक के दौरान संस्था के अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में कई बाजार और रिहायशी इलाके इसकी जद में आ रहे हैं। जिससे कई लोगों का रोजगार छिन जाएगा और कई लोग बेघर होंगे। इसके लिए लोगों को मुआवजा तो दिया जाएगा लेकिन यह उन लोगों के लिए काफी नहीं है जिनके घर टूटेंगे। क्योंकि एक जगह से उठकर दूसरी जगह जमीन खरीदना आसान नहीं है और अगर मिल भी गई तो जमीन खरीद कर मकान बनाना बेहद मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा जिन लोगों के घर एक्सप्रेस वे की जद में आ रहे हैं उन्हें भूमि के बदले भूमि उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें बाद में इसके लिए दरबदर न होना पड़े। इसी के साथ जो बाजार भी इसकी जद में आ रहे हैं उन्हें भी कहीं और भूमि उपलब्ध कराई जाए ताकि छोटी मोटी दुकानें चलाकर परिवार का पालन पोषण करने वालों को रोजगार का साधन मिल सके। बैठक में सुरेंद्र कुमार, गगन , रोहित शर्मा, पवन कुमार, शमशेर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed