{"_id":"682251e15a90b3ecd1004ab4","slug":"people-of-koti-village-are-troubled-by-the-problem-of-mobile-signal-kathua-news-c-201-1-knt1008-120044-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कोटी गांव के लोग मोबाइल सिग्नल की समस्या से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कोटी गांव के लोग मोबाइल सिग्नल की समस्या से परेशान
Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
धीमी गति से चल रहा इंटरनेट, विद्यार्थी नहीं कर पा रहे ऑनलाइन पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कोटी गांव में मोबाइल सिग्नल की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोबाइल सेवा अकसर प्रभावित रहने से ग्रामीण अपने सगे संबंधियों से बात नहीं कर पाते हैं।
वहीं धीमी गति से इंटरनेट चलता है, जिसकी वजह से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।रणजीत सिंह, अजय जसरोटिया, लेखराज और भूषण कुमार बताया कि सरकार का सपना देश को डिजिटल बनाने का है, लेकिन आज तक उनके गांव में मोबाइल टावर नहीं लगाया गया।
लोगों ने कहा के कोटी से सटे इलाकों के 2500 से अधिक उपभोक्ताओं को मोबाइल सेवाएं सही तरीके से नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग मोबाइल सिग्नल की समस्या से परेशान हैं। कई बार उपभोक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि उनके गांव में मोबाइल टावर स्थापित किया जाए, लेकिन सिग्नल की समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
कोट
समस्या संज्ञान में आई है। समस्या के समाधान के लिए मोबाइल कंपनियों को लिखित तौर पर टावर स्थापित करने को कहा जाएगा।
- सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार बिलावर