{"_id":"67e4544ddf79d953db0ae779","slug":"people-came-on-the-road-as-they-did-not-get-water-protested-kathua-news-c-201-1-knt1008-118623-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पानी न मिलने पर सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पानी न मिलने पर सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन
Thu, 27 Mar 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड 16 में पिछले पांच दिन से पानी की सप्लाई न मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा। संवाद
- फोटो : kathua
जलशक्ति कर्मियों की हड़ताल लगातार जारी रहने से बिगड़ रहे हालात
कठुआ। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पेयजल संकट का सामना कर रहे वार्ड नंबर 16 के लोगों के सब्र का बांध टूट गया है।
बुधवार को स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले 24 घंटे में वार्ड में पानी नहीं आया तो वह हाईवे पर जाने से परहेज नहीं करेंगे।
प्रदर्शन में शामिल देवो रानी ने कहा कि जब से हड़ताल शुरू हुई है, वह पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। गर्मी के मौसम में बिना पानी के जीना दुश्वार हो गया है। पानी होने से वह घरेलू काम कैसे निपटाए यह समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग शहर के अन्य इलाकों में अगर पानी की सप्लाई कर रहा है, तो उनके वार्ड के साथ यह अनदेखी क्यों की जा रही है। इसका विभाग को जवाब देना चाहिए।
वहीं, प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पीडीपी नेता सुदेश कुमार भंडारी ने विभाग पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही बढ़ते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था अगर विभाग नहीं चला पा रहा है, तो उसे उसका उत्तर देना होगा कि उसके नियमित कर्मचारी कहां काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दोनों में हुए विधानसभा के चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों ने इसी बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के नाम पर लोगों से वोट मांगे अब जब सरकार बन गई है तो वह नेता सो चुके हैं। उनका भी कोई पता नही है जब लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज शहर के वार्ड नंबर 16 में प्रदर्शन हुआ है, यह आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न वार्डों में जाएगा। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी वार्ड के लोग जब सड़कों पर उतरेंगे तो प्रशासन उसे स्थिति को संभाल नहीं पाएगा। लिहाजा समय रहते लोगों की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। संवाद