फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People are troubled by the heaps of garbage on the crematorium road, demand for cleaning from the city committee

Kathua News: श्मशानघाट मार्ग पर गंदगी के ढेर से परेशान लोग, नगर कमेटी से सफाई की मांग

Sun, 01 Jun 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the heaps of garbage on the crematorium road, demand for cleaning from the city committee
कचरा कूड़ेदान में डालने के बजाय मार्ग के किनारे ही फेंक देते हैं लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कस्बे से श्मशानघाट की ओर जाने वाले पक्के रास्ते पर गंदगी के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इस मार्ग पर फैली बदबू और कचरे के कारण राहगीरों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी शिवकुमार, जोगेंद्र, नरेंद्र, अजीत कुमार और कुलभूषण ने बताया कि इस रास्ते की ओर नगर कमेटी ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया है, जबकि स्वच्छता को लेकर सरकार की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों से निकलने वाला कचरा कूड़ेदान में डालने के बजाय लोग इस मार्ग के किनारे ही फेंक देते हैं, जिससे रास्ते के दोनों ओर प्लास्टिक और कूड़े का ढेर जमा हो गया है। इस मार्ग से होकर मुनी गांव के लोग पैदल आना-जाना करते हैं, साथ ही जल शक्ति विभाग का पंपिंग स्टेशन और डगवेल भी इसी रास्ते के पास स्थित है। इसके अतिरिक्त नाज नाले की ओर जाने वाले कई लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, जिन्हें गंदगी और दुर्गंध के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों ने नगर कमेटी से मांग की है कि श्मशानघाट की ओर जाने वाले इस मार्ग की तत्काल सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन

कोट

समस्या संज्ञान में आई है। सोमवार को श्मशानघाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
- वीरेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed