{"_id":"587e665d4f1c1b3703f0003a","slug":"peaked-cold-life-has-descended-from-the-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरम पर पहुंची ठंड, पटरी से उतरा जनजीवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरम पर पहुंची ठंड, पटरी से उतरा जनजीवन
kathua
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
रास्ते से बर्फ को हटाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में जहां लगातार तीसरे दिन बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा, तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश ओर धुंध छाए रहने से सर्दी चरम पर पहुंच गई है। इससे लोग कांपने लगे हैं। बनी के ढ़ग्गर, लोआंग, कोटी चंडियार, परिसरगुला, डंडी गुट्टू, रौलका, दौलका, सरथल, बांजल, जोडे़यां माता, दौले माता सहित बिलावर के लोहाई मल्हार आदि इलाको में मंगलवार की दोपहर से बर्फबारी फिर से शुरू हो गई।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार सोमवार को पांच फुट तक बर्फबारी कई इलाकों में हुई थी। इससे र्दी चरम पर पहुंच गई है। लोग घरों में ही दुबके हैं, जबकि बिजली, पानी सहित राशन की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बनी कसबे और आसपास के इलाकों में मंगलवार दिन भर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। कठुआ, बसोहली, महानपुर, हीरानगर में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार की सुबह मैदानी इलाकों में धुंध छा गई। इससे हाईवे सहित लिंक मार्गों पर रफ्तार धीमी हो गई। लोग अलावसे बचने का उपाय करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन