{"_id":"6def5612ef85eb1d32a675fa4f35bc1c","slug":"organically-on-the-death-of-cattle-during-animal-trafficking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी के दौरान मवेशी की मौत पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करी के दौरान मवेशी की मौत पर बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 04 Nov 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी के प्रयास के दौरान दुधारू मवेशी की मौत पर बवाल मच गया। शहर से सटे नड़ोली में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पशु तस्करों पर पीएसए लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द पुलिस और जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई नहीं की तो उनको आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल राज कुमार और खुशिया राम ने बताया कि बीती देर रात खुले में बंधे उनके दुधारू मवेशियों को पशु तस्करों ने चुराने का प्रयास किया। ऐन मौके पर ग्रामीणों को पता चलने पर पशु तस्करों ने आनन फानन अपना वाहन दौड़ा दिया। इस दौरान एक मवेशी की जान चली गई जबकि दूसरे मवेशी को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल बजरंग दल के जिला संयोजक देविंदर शर्मा ने कहा कि पशु तस्करी का क्रम लंबे अरसे से चल रहा है। एक तरफ जहां जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे सहित अन्य महत्वपूर्ण मार्गों से पशुओं की तस्करी होती है वहीं ग्रामीण इलाकों से दुधारू मवेशियाें को चोरी कर तस्करी के माध्यम से ले जाया जाता है।
विज्ञापन
एक के बाद एक कई घटनाओं के दौरान हालात संवेदनशील बन चुके हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल अरुण कुमार, बलबीर चंद ने कहा कि कठुआ जिले के कई हिस्सों में पशु तस्करी की वजह से तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं।
लगातार धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही घटनाओं से भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। नतीजतन पशु तस्कर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पशु तस्करी में संलिप्त कई लोग बार बार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिनके खिलाफ पीएसए की कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया लेकिन जमीनी हकीकत में पशु तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है।