{"_id":"692f5282c342b9d5ff0a0fd5","slug":"order-to-pay-rs-1590-lakh-compensation-to-the-family-of-the-deceased-kathua-news-c-201-1-knt1009-126792-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मृतक के परिवार को 15.90 लाख मुआवजा देने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मृतक के परिवार को 15.90 लाख मुआवजा देने का आदेश
विज्ञापन
कठुआ। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने वर्ष 2020 में एक सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के परिवार वालों को 15 लाख 90 हजार की राशि मुआवजे के रूप देने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार, बीमा कंपनी को यह राशि 60 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को देनी होगी। इसके अलावा बीमा कंपनी को मृतक के परिवार को साढ़े छह फीसदी वार्षिक ब्याज भी देना होगा। यह राशि अदालत में याचिका दायर होने की तिथि से लागू होगी।
अदालत द्वारा मुआवजे का निर्धारण डेविस पद्धति के आधार पर किया गया है। अदालत ने मृतक की आय 9 हजार रुपये मासिक मानते हुए उसे भविष्य की संभावनाओं को जोड़कर यह आय 12 हजार 600 रुपये आंकी गई। चूंकि मृतक अविवाहित था। इसलिए उसकी आय का 50 फीसदी योगदान उसके परिवार का माना गया। अदालत ने कुल निर्भरता हानि की राशि 13 लाख 60 हजार 800 रुपये तय की गई। इसके अलावा मृतक के संस्कार खर्च और संपत्ति हानि 15-15 हजार रुपये तय की गई। जबकि दो लाख की राशि सहानुभूति के रूप में तय की गई। जिसमें मृतक के माता-पिता और तीन बहनों को प्रत्येक 40-40 हजार की राशि दी जाएगी।
दुर्घटना 15 अक्तूबर 2020 की रात साढ़े नौ बजे की है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे मार्ग गोविंदसर के नजदीक एक वाहन ने 19 वर्षीय युवक आशीष को टक्कर मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना के समय वाहन को वरुण छाबड़ा चला रहा था और वह वाहन को लापरवाही और तेज गति से चलाने से ही उसने राहगीर आशीष को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चालने से हुई मौत मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक आशीष जोकि सुजानपुर पंजाब का रहने वाला था। और वह औद्योगिक इकाई चिनाब टेक्सटाइल मिल्स में एक प्रशिक्षु मजदूर के रूप में कार्यरत था और महीने का 10 हजार कमाता था। मृतक के परिवार वालों द्वारा 16 अप्रैल 2021 में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 166 के तहत दावा दायर कर मुआवजे की मांग की गई थी। जिसमें उसके माता-पिता और तीन नाबालिग बहने शामिल है। सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि युवक की मौत लापरवाही से वाहन चालने से हुई है। इसमें गवाहों के बयान, चार्जशीट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।