फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Online applications for engineering and non-engineering trades by June 15

Kathua News: इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

विज्ञापन
Online applications for engineering and non-engineering trades by June 15
आईटीआई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


एक सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, कुछ ट्रेड को छोड़कर शेष के लिए आयु की सीमा नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों में प्रवेश पाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 15 जून को निर्धारित की गई है।

शहर स्थित आईटीआई प्रबंधन की ओर से यह आवेदन राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) और राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) योजनाओं के तहत संचालित ट्रेडों के लिए मांगे गए हैं। इसके बाद मेरिट के आधार पर सूची प्रकाशित कर दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आईटीआई की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रवेश आवेदन देने के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष, मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी) ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

अधिकांश ट्रेडों के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। कुल 15 ट्रेडों में चार के लिए आठवीं के आधार पर, जबकि 11 ट्रेडों के लिए 10वीं के आधार पर आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ पासपोर्ट आकार फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, जन्म तिथि प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड आदि अपलोड करने होंगे। डोमिसाइल प्रमाणपत्र प्रवेश के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सिस्टम जनरेटेड आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी तथा आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां आईटीआई कार्यालय में जमा करनी होंगी। इसके साथ ही प्रत्येक तीन ट्रेडों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरिट के आधार पर होगा चयन

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि सभी फ्री एवं सेल्फ-फाइनेंस सीटों के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देनी होगी, ताकि किसी भी सूचना के लिए उनके साथ संपर्क स्थापित किया जा सके।


इन 15 ट्रेडों में होंगे दाखिले




आईटीआई कठुआ में इस वर्ष मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर, वेल्डर, प्लंबर, बसोहली पेंटिंग सहित कई रोजगारपरक ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं के लिए फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, सिलाई टेक्नोलॉजी, रूरल इंफॉर्मेटिक्स मैनेजमेंट और ट्रेडिशनल फुलकारी आर्ट्स जैसे विशेष ट्रेड में दाखिले की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed