फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Online application process started for admission in ITI Bani

Kathua News: आईटीआई बनी में दाखिला प्रक्रिया शुरू

Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Online application process started for admission in ITI Bani
आवेदन अपलोड करने की प्रक्रिया 15 से 30 मई तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए संस्थान ने सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन अपलोड करने की प्रक्रिया 15 से 30 मई तक जारी रहेगी। शैक्षणिक सत्र 1 सितंबर 2025 से शुरू होगा।

वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए कुल तीन ट्रेड के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक, प्लंबर और सिलाई प्रौद्योगिकी के लिए 24, 24 और 20 सीटों के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, जबकि अन्य दो ट्रेड के लिए योग्यता आठवीं पास रखी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन ट्रेड की अवधि राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) योजना के तहत चलाई जा रही मुफ्त सीटों के लिए एक वर्ष है। इच्छुक उम्मीदवारों को आईटीआई में तीनों में से किसी भी ट्रेड में दाखिला लेने के लिए सबसे पहले प्रत्येक अभ्यर्थी को आईटीआई प्रवेश पोर्टल https://itiadmissions.jkdsd.in पर उपलब्ध प्रवेश फॉर्म को ऑनलाइन भरना होगा। यह लिंक कौशल विकास निदेशालय (पूर्ववर्ती तकनीकी शिक्षा) जम्मू और कश्मीर की आधिकारिक वेबसाइट www.jkdsd.in पर मौजूद है। प्रवेश पत्र अपलोड करने के लिए अभ्यर्थी की 1 सितंबर 2025 तक न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा कोई तय नहीं है। अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए फार्म पर अपना पूरा विवरण भरना होगा, जिसमें नाम, माता-पिता, योग्यता के साथ-साथ के साथ योग्यता परीक्षा का अंक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, 10वीं कक्षा का डिप्लोमा, श्रेणी प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/शारीरिक रूप से विकलांग/ईडब्ल्यूएस), आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र प्रवेश के समय प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed