{"_id":"572507fa4f1c1b6536a917a8","slug":"one-died-by-cutting-from-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर एक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 01 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आया ट्रैक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार दोपहर करीब एक बजे जम्मू की ओर जा रही कानपुर एक्सप्रेस से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक जोगिंद्र पाल लोगेट कठुआ का रहने वाला था। लोगेट के पास रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे के बाद जीआरपी ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कर शव को परिवारवालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
शहर के सावन चक इलाके में एक अन्य हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सावन चक गुरुद्वारा के नजदीक बिना नंबर की बाइक और कार संख्या पीबी 13 जेड 5995 में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया। फारूक अहमद निवासी कनियाड़ी जंगलोट (25) को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक अन्य सड़क हादसे में मशर्रत अंजन निवासी कोठे (14) बुरी तरह से घायल हो गया। उसे बाइक ने कोठे के नजदीक टक्कर मार दी। बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।